Sunday, July 26, 2020

रेगिस फिलबिन का 88 साल की उम्र में निधन; अमिताभ का कौन बनेगा करोड़पति इन्हीं के शो से प्रेरित है

मशहूर टीवी प्रेजेंटर रेगिस फिबिन का शनिवार को 88 साल के उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने क्विज शो ‘हू वांट्स टू बी ए मिलेनियर’से दुनिया भर में नाम कमाया। उनके इसी शो पर भारत में अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति बनाया गया। फिबिन के परिजनों ने उनकी मौत की पुष्टि की। उनके परिवार ने कहा- हम फिलबिन के जाने से काफी दुखी हैं। हमारे प्यारे फिबिन अपने 89 वें जन्मदिन से महज कुछ दिन पहले चल बसे। उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

फिबिन न्यूयॉर्क के रहने वाले थे। क्विज शो होस्ट करने से पहले वे अमेरिकी आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके थे। वे एक जर्नलिस्ट भी रहे। उन्होंने अमेरिका के प्रमुख न्यूज चैनलों पर कई स्पोर्ट्स न्यूज शो के लिए एंकरिंग की थी।

ट्रम्प ने कहा- वे शानदार व्यक्ति थे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ टेलीविजन के इतिहास की महान शख्सियतों में से एक रेगिस फिबिन नहीं रहे। एक शानदार इंसान और मेरे दोस्त थे। वह हमेशा मुझसे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए कहा करते थे। उनके पास सबसे ज्यादा लाइव टेलीविजन शो करने का रिकार्ड था। उन्होंने काफी अच्छा काम किया। हम आपसे प्यार करते हैं रेगिस।

28 साल लगातार होस्ट किया मॉर्निंग शो

फिबिन ने एक अमेरिकी चैनल पर 28 साल तक न्यूज शो होस्ट किया था। उनके इस शो का नाम ‘लादव विद रेगिस एंड केली’ था। अपने इस शो में वह बड़ी खबरों को मजेदार ढंग से बताया करते थे। इस शाे के आखिरी एपिसोड में उन्होंने कहा था- मैं आप लोगों के साथ बिताई गई सुबह हमेशा याद रखूंगा। उन्होंने 1960 में अपने टेलीविजन कैरियर की शुरुआत की थी।

ये खबरें भी पढें:

1.चीन में सरकार और वैज्ञानिकों के बीच तकरार: चीन के सबसे बड़े परमाणु सेंटर से 90 वैज्ञानिकों का इस्तीफा, आरोप- सरकार दबाव डाल रही और सुविधाएं भी नहीं दे रही है

2.तुर्की में म्यूजियम बन गया मस्जिद:86 साल बाद म्यूजियम से मस्जिद बनी हागिया सोफिया में पहली बार जुमे की नमाज पढ़ी गई, कई शहरों से हजारों लोग पहुंचे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीवी प्रेजेंटर रेगिस फिबिन के नाम सबसे ज्यादा टीवी शो होस्ट करने का रिकार्ड था। उन्होंने अमेरिका के एक मार्निंग शो को 28 साल तक होस्ट किया था।-फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32WtB5p
via IFTTT

Recommended Recipe for you: