Thursday, March 26, 2020

195 देशों में संक्रमण और 4,68,905 केस: दुनिया की एक तिहाई आबादी लॉकडाउन; इटली में एक दिन में 683 लोगों की मौत

बीजिंग/रोम/नई दिल्ली. दुनिया के 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। 21,200 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 68 हजार 905 संक्रमित हैं। 1 लाख 14 हजार 218 मरीज ठीक भी हुए। उधर, इटली में एक दिन में कोरोना से 683 लोगों की मौत हुई है। यहां मौतों का आंकड़ा 7,503 हो चुका है।

उधर, स्पेन में पिछले 24 घंटों में 656 लोगों ने जान गंवाई है। यहां अब तक 3,647 मौतें दर्ज की जा चुकी है। स्पेन में मौतों का आंकड़ा चीन से भी ज्यादा हो गया है। चीन में 3,287 लोग मारे जा चुके हैं।

भारतीय मूल के मशहूर शेफ फ्लॉयड कार्डोज का बुधवार देर रात कोरोना संक्रमित होने के कारण अमेरिका में निधन हो गया। उधर, ब्रिटेन के क्लेरेंस हाउस (रॉयल रेसिडेंस) के मुताबिक, 71 साल के प्रिंस चार्ल्स प्रिंस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेट कर दिया गया है। स्पेन की उप प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो बुधवार रात कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौत होने वाले लोगों में स्पेन दूसरे नंबर पर है। (मैड्रिड)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UjWYKo
via IFTTT

Recommended Recipe for you: